बेहट। ग्लोकल विश्वविद्यालय के चांसलर हाजी मोहम्मद इकबाल ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के सम्मान में उनके परिवारों को एक लाख एक हजार रुपये की राशि प्रदान की है। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार निजामुद्दीन ने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय के ऑनलाइन पोर्टल का प्रबंधन देख रहे अधिकारियों ने नागरिकों से ‘भारत के वीर’ मंच पर वीरगति को प्राप्त जवानों के लिए धनराशि देने का अनुरोध किया है। ग्लोकल विश्वविद्यालय उसी पहल का हिस्सा बना है। बताया, कि इसी पहल के तहत विश्वविद्यालय के चांसलर हाजी मोहम्मद इकबाल ने शहीद हुए जवानों के सम्मान में उनके परिवारों को एक लाख एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। विश्वविद्यालय के एडिशनल चांसलर डॉ. बीएल रैना ने बताया कि विश्वविद्यालय के छात्र और छात्राएं होस्टल और कक्षाओं में जाकर डोनेशन इकट्ठा कर रहे हैं और हम ज्यादा से ज्यादा धनराशि वीर सपूतों के परिवारों के सहायतार्थ भेजने का प्रयास करेंगे।