सहारनपुर। चुनाव आयोग की गाइड लाइन के मुताबिक एक जिले में तीन वर्ष पूरे होने पर मंडल के तीनों जनपदों में तैनात 29 निरीक्षकों का तबादला किया गया है। सहारनपुर से 12 निरीक्षकों को मुजफ्फरनगर एवं शामली भेजा गया है।
जिन निरीक्षकों ने एक जिले में तीन वर्ष की अवधि पूर्ण कर ली है उनको आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दूसरे जिले में स्थानांतरित किया जाना है। इनमें सहारनपुर से अमर सिंह, मुनेंद्र सिंह, संजीव कुमार विश्नोई, वेद प्रकाश गिरि, यज्ञदत्त शर्मा को शामली जनपद स्थानांतरित करने का आदेश दिया गया है, जबकि दीपक चतुर्वेदी, पंकज कुमार त्यागी, राजेश चंद्र शर्मा, राजेंद्र सिंह, सैय्यद हेशामुद्दीन, योगेश शर्मा, यशपाल धामा को मुजफ्फरनगर स्थानांतरित करने का आदेश दिया है। मुजफ्फरनगर से अमरदीप लाल, बृजेश प्रताप सिंह, कुशलपाल सिंह, कुलदीप सिंह, कैलाश कुमार शर्मा, नीरज सिंह, प्रवीण कुमार यादव, रेनू सक्सेना, सतीश चंद त्यागी, संजीव कुमार को सहारनपुर जनपद के लिए स्थानांतरित किया है, जबकि मुजफ्फरनगर से देवेंद्र कुमार, सुभाष सिंह, सुभाष चंद राठौर, वीर विक्रम सिंह, विजय सिंह को शामली स्थानांतरित किया गया है। जबकि शामली से इंस्पेक्टर श्रीराम को सहारनपुर तथा नत्थू सिंह को मुजफ्फरनगर स्थानांतरित किया गया है।