फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेजरहित शादी और कम बारात लाने पर सम्मानित करेगी क्षत्रिय महासभा

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। क्षत्रिय महासभा की बैठक में शादी में डीजे नहीं बजाने वाले बिरादरी के परिवारों को 1100 रुपये नगद और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करने की घोषणा की गई। साथ ही निर्णय लिया गया कि दहेज रहित शादी और कम बारात ले जाने वालों को भी समाज के मंच पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

छुटमलपुर कार्यालय पर आहूत बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कान सिंह राणा ने कहा कि हिंदू मुस्लिम राजपूतों को एक मंच पर लाकर बिरादारी के उत्थान की दिशा में काम करना वक्त की जरूरत है। इसके लिए उन्होंने हिंदू मुस्लिम राजपूतों को एक मंच पर लाने की पहल करने वाले वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष अब्दुल सत्तार राव, राव कासिम, राव आरिफ, राव फसाद और भाई शेर सिंह राणा का धन्यवाद किया। नगर अध्यक्ष डा देवराज सिंह पुंडीर और ऋषिपाल सिंह पुंडीर ने कहा कि वर्तमान में युवा पथभ्रष्ट होकर नशाखोरी की लत में फंस गया है। इसे सही रास्ते पर लाने के लिए बुजुर्गों को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। बैठक में तय किया गया कि शादी में डीजे नहीं बजवाने वाले परिवार को नगद धनराशि और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया जाएगा। दहेज रहित शादी और कम बारात ले जाने वालों को भी बिरादारी के मंच पर सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में सुशील राणा, राजेश राणा, बसंत राणा, नाथी सिंह, राजेंद्र सिंह राणा, अशोक राणा, विनोद राणा, डिपंल राणा, योगेंद्र राणा, हिमांशु चौहान, कुलदीप राणा, रजत राणा, प्रदीप चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें