फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के सहारनपुर कलस्टर की शामली में होगी बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कलस्टर व्यवस्था लागू की है। एक कलस्टर में चार से पांच लोकसभा क्षेत्र जोड़े गए हैं, जिनकी बैठकें अलग अलग जनपदों में शुरू कर दी गई है। सहारनपुर कलस्टर की बैठक 9 फरवरी को शामली में होगी, जिसको लेकर भाजपाई तैयारी में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

2019 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए भाजपा हर तरह की रणनीति बना रही है, लेकिन खास फोकस बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करने के लिए किया जा रहा है। पार्टी हाईकमान की तरफ से अलग अलग कार्यक्रम भी कराए जा रहे हैं, जिसको लेकर पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई हैं। इसके साथ ही कलस्टर व्यवस्था लागू की है, जिसमें सहारनपुर कलस्टर में लोकसभा क्षेत्र सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर और बिजनौर को शामिल किया गया है। भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल ने बताया कि प्रदेश में 19 कलस्टर बनाए गए हैं। सहारनपुर कलस्टर की बैठक 9 फरवरी को शामली में की जाएगी। उसमें चारों लोकसभा क्षेत्र के 719 सेक्टरों के प्रभारी, संयोजकों के अलावा मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी सहित विभिन्न कार्यक्रमों के संयोजकों सहित 21 पदाधिकारियों की टीम और मौजूदा सांसद, विधायक, चेयरमैन के अलावा पूर्व जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में पार्टी की तरफ से किए जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में बैठक के दौरान जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मैनेजमेंट मजबूत करने के बारे में भी कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें