फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीए और जीसीसी के बीच फाइनल मैच आज

विज्ञापन
विज्ञापन
एसटीए और जीसीसी के बीच फाइनल मैच आज
विज्ञापन

सहारनपुर। सचिन राठौर और लक्ष्य की स्मृति में डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। सुधीर त्यागी एकेडमी (एसटीए) और ग्लोबल क्रिकेट क्लब (जीसीसी) की टीमों ने जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला रविवार को होगा।
विज्ञापन

पहला सेमीफाइनल सुधीर त्यागी एकेडमी और रॉयल क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुधीर त्यागी एकेडमी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट गवाकर 155 रन बनाए। इनमें प्रदीप ने 80 रन बनाए। रॉयल क्रिकेट क्लब के लिए शाहरुख ने दो विकेट लिए। 156 रन का लक्ष्य लेकर बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 115 रन पर सिमट गई। सुधीर त्यागी एकेडमी की ओर से सूरज ने पांच विकेट लिए। इस प्रकार सुधीर त्यागी एकेडमी ने फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल ग्लोबल क्रिकेट क्लब देवबंद और स्टेडियम ग्रीन के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्टेडियम ग्रीन की पूरी टीम 13.5 में मात्र 60 रन पर ढेर हो गई। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी ग्लोबल क्रिकेट क्लब ने नौ विकेट से मैच अपने नाम करते हुए फाइनल में एंट्री की। अंपायर नदीम, सलमान और विकास रहे। स्कोरिंग तनवीर अहमद ने की। इस मौके पर डॉ. संदीप गुप्ता, फुरकान कुरैशी, योगेश कुमार, मुजाहिद, अतुल, मुकेश, भावना तोमर आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें