फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन में फिर संयुक्त विजेता बने कपिल चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पीलीभीत में आयोजित यूपी स्टेट सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में सहारनपुर के कपिल चौधरी ने एक बार फिर से ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। कपिल चौधरी प्रतियोगिता के मेंस डबल्स मुकाबले में जौनपुर के शुभम यादव के साथ विजेता रहे।
विज्ञापन

कपिल चौधरी सहारनपुर के गांव बांदूखेड़ी के रहने वाले हैं, जिनके पिता श्रीपाल चौधरी किसान हैं। इससे पहले भी कपिल अनेक प्रतियोगिताओं में विजेता बनकर जनपद और परिवार का नाम रोशन कर चुके हैं। 27 से 30 दिसंबर तक मुरादाबाद में आयोजित उत्तर प्रदेश सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में भी कपिल ने शुभम के साथ मिलकर डबल्स मुकाबला जीता था। अब दोनों खिलाड़ियों ने पीलीभीत में भी अपनी जीत को दोहराया है। कपिल चौधरी की दुनिया में 80वीं रैंक है। कपिल की सफलता पर खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है। गांव और घर में भी खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें