जन सुनवाई में अव्वल आई सहारनपुर रेंज पुलिस
सहारनपुर। जन सुनवाई पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण कराने में सहारनपुर रेंज पुलिस प्रथम स्थान पर है। इस पर डीआईजी ने आईजीआरएस प्रभारी और उनके सहायक कांस्टेबल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
अक्तूबर माह में जन सुनवाई पोर्टल पर 152 मामले मुख्यमंत्री कार्यालय से सहारनपुर डीआईजी कार्यालय में भेजे गए थे। इनमें सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जनपद से जुड़े मामले शामिल थे। इन मामलों को निस्तारित कराया गया। प्रदेश की 18 रेंज में सहारनपुर प्रथम स्थान पर रही। इसके साथ ही 75 जनपदों में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली भी प्रथम पर स्थान पर रहा है। इस कार्य को करने पर डीआईजी शरद सचान ने आईजीआरएस प्रभारी अरुण कुमार शर्मा और कांस्टेबल विकास कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डीआईजी ने बताया कि सहारनपुर रेंज और तीनों जनपद पहले स्थान पर रहे हैं।