कोतवाल पर अभद्रता का आरोप
देवबंद। एक चैनल के पत्रकार ने थाना प्रभारी पर अभद्रता करने और कोतवाली से बाहर निकालने का आरोप लगाया है।
मामला शनिवार की रात का है। एक इलेक्ट्रानिक चैनल का पत्रकार समाचार संकलन के लिए कोतवाली पहुंचा था। आरोप है कि इसी दौरान प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिरोही ने उससे अभद्रता की और कोतवाली से बाहर निकाल दिया। इस मामले की शिकायत पत्रकारों ने पुलिस अधिकारियों से की। एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने कहा कि पत्रकार समाज का आइना होते हैं। उनसे अभद्रता करने का किसी भी अधिकारी को कोई हक नहीं है। इस मामले की जांच कराई जाएगी।