फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक विषयों पर चर्चा, दिए सुधार के सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भारतीय जैन संगठना चैप्टर सहारनपुर ने विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा की। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गहरा दुख प्रकट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

जेेवी जैन इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत भगवान महावीर स्वामी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। नीतू जैन और डा. उर्मि गौतम ने महावीर वंदना प्रस्तुत की। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रफुल पारेख, प्रदेश अध्यक्ष मनोज जैन, उपाध्यक्ष मोहित जैन, प्रदेश मंत्री कुमार मंगलम मुख्य अतिथि रहे। सहारनपुर अध्यक्ष कुलभूषण जैन ने कहा कि भारतीय जैन संगठना 34 वर्षों से आपदा प्रबंधन, सामाजिक विकास, शैक्षिक, बालिक सशक्तिकरण को लेकर काम रहा है। विश्व की मानी हुई एनजीओ वानगो ने संगठना कोे सर्वश्रेष्ठ एनजीओ के खिताब से नवाजा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रफुल पारेख ने नवयुवकों के लिए मेडिकल और देश की सुरक्षा संबंधित कार्यों वरीयता देने की सलाह दी। प्रदेश अध्यक्ष मनोज जैन ने संगठन द्वारा किए गए कार्यों का ब्यौरा दिया। जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन ने कहा कि संगठन को समाज से अपेक्षा है, उसे पूरा किया जाएगा। राजीव जैन, डा. नवीन कुमार जैन, मंजू जैन, विपिन जैन, दीपक जैन, सुभाष चंद्र जैन, डा. पूजा जैन, डा. किरण शर्मा, अनिल कुमार, पंकज जैन, धीरज जैन, प्रदर्शन जैन, अर्चना जैन, अमित जैन, पंकज जैन, पीसी मित्तल, अतुल कुमार जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें