फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्पूर्ण सृष्टि नाग कुंडली में समाहित: कालेंद्रानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। राधा विहार औघड़दानी नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में नाग पंचमी पर श्रद्धाभाव से पूजा अर्चना की गई। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि संपूर्ण सृष्टि नाग कुंडली में समाहित है।
विज्ञापन

श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वाधान में आयोजित श्रावण मास पूजा में औघड़दानी नर्मदेश्वर महादेव का पंचामृत से स्नान कराया गया और नाग देवता का दूध से अभिषेक कराया गया। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि जब सृष्टि में पतन का मार्ग पाप के कारण बढ़ता है, तब नागों द्वारा सृष्टि की सहायता की जाती है। जीव, जगत और संपूर्ण सृष्टि नाग में ही बंधी है। अरुण स्वामी, मेहरचंद जैन, रमेश शर्मा, नरेश चंदेल, राकेश चौहान, दिनेश ठाकुर, अश्वनी कांबोज, अजब सिंह, सुधीर त्यागी, बाला, रमा, सुचेता, पूनम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें