दिल्ली हाइवे पर कांवड़ियों का कैंटर पलटा, 31 घायल
नानौता (सहारनपुर)। दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग पर तेज रफ्तार से आ रहा कांवड़ियों से भरा एक कैंटर बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलट गया। हादसे में चालक सहित 30 कांवड़िए घायल हो गए। इनमें से करीब 18 कांवड़ियों की हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल रैफर किया गया है।
मंगलवार सुबह कैंटर से हरियाणा के गांव गोटया, जिला झज्जर के 31 कांवड़िए हरिद्वार की ओर जा रहे थे। जैसे ही कैंटर दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग स्थित नानौता के जंधेडी पुलिस चैकपोस्ट के पास पहुंचा तो तीव्र घूम पर बाइक सवार को बचाने के चक्कर में सड़क से नीचे खाई में उतरकर पलट गया। इसमें सवार करीब 31 कांवड़िए घायल हो गए। सूचना मिलते ही नानौता थानाध्यक्ष मयफोर्स सहित घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस की मदद से घायल कांवड़ियों को नानौता के सीएचसी पर लाया गया। जहां गंभीर रूप से घायल 18 कांवड़ियों को उपचार के बाद नगर पंचायत एंबुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया। जबकि अन्य कावंडियों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
गंभीर रूप से घायल हुए कांवड़िएं -
सोमबीर पुत्र सुखबीर (18), प्रवेंद्र पुत्र महावीर (22), नरेश पुत्र सतपाल (12), सोनू पुत्र दलवीर (20), विक्रम पुत्र दलीप (20), सचिन पुत्र करण सिंह (21), दीपक पुत्र गुलाब (22) रजनीश पुत्र रणबीर (25), अजय पुत्र सहदेव (25), अंकित पुत्र हंसराज (19), रवेंद्र (विनय) पुत्र विद्याधर (18), प्रतीक पुत्र मदनपाल (14), रवि पुत्र रामबीर (25), पवन पुत्र भारत (23), अक्षय पुत्र प्रदीप (14), पारस पुत्र ओमप्रकाश (38) निवासीगण गांव सालावास जिला झज्जर, हरियाणा, हिम्मत पुत्र रामभगत (33) निवासी खाटीवास थाना चरखी दादरी, हरियाणा, सुमित पुत्र धर्मेंद्र (19) निवासी गांव खुड्डन थाना कुलामा जिला झज्जर, हरियाणा है।
घायल हुए कांवड़िये -
टिंकू पुत्र सतीश (18), अमित पुत्र इंद्रसिंह (23), विजेंद्र पुत्र राजकुमार ( 30), मोहित पुत्र सतवीर (14), राकेश पुत्र बलवीर (23), विकास पुत्र सुखबीर (25), जीसूक पुत्र राजकुमार (12), रिंकू पुत्र राजकुमार (13), सुमित पुत्र रामबीर (30), सतवीर पुत्र भूपसिंह (40) निवासीगण गांव गोटया जिला झज्जर, हरियाणा है।