फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेद में बताए रास्तों पर चलने वाले गुरु का करें अनुसरण

विज्ञापन
विज्ञापन
वेद में बताए रास्तों पर चलने वाले गुरु का करें अनुसरण
विज्ञापन

सहारनपुर। पतंजलि योग समिति ने गुरु पूर्णिमा पर देव यज्ञ किया। भजनों के माध्यम से गुरु महिमा का गुणगान किया गया।
आर्य समाज जनक नगर में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष ब्रजमोहन आर्य ने कहा कि हमारी सबसे पहली गुरु मां होती है। उसके बाद पिता और आचार्य है। शारीरिक, आत्मिक और सामाजिक उन्नति दिलाने वाले सभी गुरुओं का सम्मान करना चाहिए। ऋषिपाल आर्य ने कहा कि हमें वेदों में बताए मार्ग पर चलना चाहिए। डा. संदीप आनंद ने कहा कि परमात्मा गुरुओं का भी गुरु है। परमात्मा की वाणी ही वेद है, जो वेद में बताए रास्तों पर चलें, उन गुरुओं अनुसरण करना चाहिए। सुनील शास्त्री, सुधीर आर्य, विपिन आर्य, संतोष आर्य, शिवम आर्य, सुमित आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें