डेयरी फार्मिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
सहारनपुर। पीएनबी आरसेटी केंद्र पर चल रहे दस दिवसीय निशुल्क डेयरी फार्मिंग और वर्मी कंपोस्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया।
बृहस्पतिवार को समापन अवसर पर आरसेटी निदेशक रमेशचंद, यूको बैंक से डा. शिव मोहन और संकाय सदस्य नेहा जिंदल ने प्रशिक्षार्णियों को प्रमाणत्र वितरित किए। रमेशचंद ने कहा कि आजकल सिर्फ खेती पर आश्रित रहना उचित नहीं। यदि पशुपालन को कृषि के साथ जोड़ दिया जाए तो आय में इजाफा बड़े स्तर पर होगा। डा. शिवमोहन ने विभिन्न प्रकार की ऋण योजनाओं की जानकारी दी। नेहा जिंदल ने प्रशिक्षार्णियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के उपरांत स्वरोजगार स्थापना में कोई सहायता की जरूरत हो तो संस्थान सदैव साथ है, लेकिन जरूरत यही है कि प्रशिक्षण के दौरान सिखाई गई जानकारी का लाभ उठाए। सरनजीत कौर, अरूण जैन, लक्ष्मण सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम में 52 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।