फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट चेकिंग की वीडियो बनाने वाले को धुना

विज्ञापन
विज्ञापन
टिकट चेकिंग की वीडियो बनाने वाले को धुना
विज्ञापन

सहारनपुर। रेलवे स्टेशन पर बुधवार रात टिकट चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति द्वारा मोबाइल से वीडियो बनाने को लेकर हंगामा हो गया। कर्मचारियों ने आरोपी को पकड़कर धुनाई कर दी और आरपीएफ को सौंप दिया। सीटीआई ने आरोपी के खिलाफ कार्य में बाधा डालने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई। आरोपी के साथियों ने स्टेशन पहुंचकर हंगामा किया। बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर अवैध वेंडरों के नाम पर लगातार कार्रवाई हो रही है। इसका कारण रेलवे स्टेशन से फोटो एवं वीडियो बनाकर ट्विटर पर डालना माना जा रहा है। इससे न सिर्फ स्टेशन के स्टॉल संचालक परेशान हो गए हैं बल्कि कर्मचारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारी और रेलवे स्टेशन पर मौजूद स्टॉल ठेकेदार ट्विटर पर शिकायत करने वाले की तलाश में काफी दिन से लगे हुए थेे।
विज्ञापन

बुधवार रात टिकट निरीक्षक स्टेशन पर यात्रियों की टिकट चेकिंग कर रहे थे। उसी समय सतीश डाबर नाम का व्यक्ति प्लेटफार्म पर खड़ा होकर अपने मोबाइल से वीडियो बना रहा था। व्यक्ति को वीडियो बनाता देख कर्मचारी भड़क उठे। उन्होंने उसे पकड़ लिया। उससे वीडियो बनाने के बारे में पूछा और टिकट दिखाने को कहा।
बताया जा रहा है कि सतीश ने टिकट तो दिखा दिया। लेकिन वीडियो बनाता रहा। वीडियो बनाने से कर्मचारियों ने मना किया। इस पर उनके बीच विवाद शुरू हो गया। कर्मचारियों ने उसके साथ हाथापाई कर दी और उसे आरपीएफ के सुपुर्द कर दिया। सीटीआई जीके सोती ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। आरपीएफ ने धारा 146 में आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन

कुछ ही देर में आरोपी सतीश के साथी सूचना मिलने पर स्टेशन पहुंच गए। उन्होंने कार्रवाई के खिलाफ जमकर हंगामा किया। इस पर सतीश का मेडिकल कराकर उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। आरपीएफ के उप निरीक्षक अजय ने बताया कि सतीश डाबर को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें