सहारनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ से जुड़े तमाम शिक्षक 28 जुलाई को अवकाश पर रहकर डीआईओएस कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। रविवार को एसएएम इंटर कॉलेज में हुई बैठक में इसका एलान किया गया।
बैठक वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील पुंडीर ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर 28 जुलाई को प्रदेश भर के शिक्षक सामूहिक अवकाश पर रहकर अपने-अपने जनपदों में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना और प्रदर्शन करेंगे। सहारनपुर में भी 28 जुलाई की पूर्वाह्न 11 बजे धरना प्रदर्शन करेंगे। धरने के दौरान पुरानी पेंशन बहाली, वित्त विहीन शिक्षकों के समान कार्य समान वेतन, मेडिकल की सुविधा आदि की मांग रखी जाएगी। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष नेत्रपाल सिंह ने कहा कि धरना एतिहासिक होगा, जिसमें पूरे जनपद के शिक्षक शामिल होंगे। बैठक में अनिल शर्मा, डॉ. बृजमोहन द्विवेदी, डॉ. सादाराम, रमन सिंह चौहान, अरुण गौतम, राकेश गुप्ता, राजेंद्र अग्रवाल, दीपक श्रीवाल, राजेश शर्मा, इंद्र सिंह मलिक, जवाहर सिंह यादव, जगमल सिंह आदि मौजूद रहे।