फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता का एक थप्पड़ बन गया तीन लोगों की मौत का कारण

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अपने बच्चे को पिता का एक थप्पड़ पूरे घर की तबाही का कारण बन गया। बच्चे की मां ने गुस्से में ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया जिसको सुनकर हर कोई हैरान है। उसने खुद के साथ अपने दो बच्चों को भी मौत की गहरी नींद सुला दिया। एक हंसता-खेलता परिवार खत्म हो गया।
विज्ञापन

हरैटी का सोनू उर्फ डैन रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। उसकी शादी लगभग सात वर्ष पूर्व शेखपुरा कदीम निवासी लता के साथ हुई थी। परिवार में सोनू की मां उसके साथ रहती है। कुछ महीने से लता का भाई विकास भी यहीं आकर रहने लगा और एक दुकान पर काम सीखने लगा।
लेकिन सोनू के एक थप्पड़ से शनिवार की रात इस परिवार के लिए खौफनाक रात बन गई। सोनू ने लता के नाक का कोका खो जाने पर गुस्से में पांच साल के बेटे अभिषेक को सिर्फ एक थप्पड़ मार दिया। लता बच्चे की पिटाई से इतनी आहत और नाराज हुई कि उसने पूरे परिवार को ही खत्म करने का खौफनाक कदम उठा लिया।
विज्ञापन

लता ने जहर के साथ दूध में इतनी चीनी मिला दी कि दूध मीठा हो गया जिससे जहर का पता न चले और सभी लोग कुछ न कुछ दूध पी जाएं। अभिषेक ने इंकार कर दिया और भाग गया तो अभिजीत और वंश को दूध पिला कर खुद भी दूध को पी लिया। चंद घंटों में ही हंसता-खेलता परिवार तड़प रहा था और सुबह होने तक कभी न टूटने वाली गहरी नींद में सो गया।
साथ रह रहे भाई को भी बुलाया था दूध के लिए
गांव के लोगों ने बताया कि लता का भाई विकास भी काफी दिनों से लता के साथ ही रह रहा था और सामने एक दुकान पर काम सीख रहा था। लता इतना अधिक गुस्से में थी कि उसने विकास को भी आवाज देकर दूध पीने के लिए बुलाया। लेकिन विकास ने काम बताकर बाद में आने के लिए कह दिया। जिससे उसकी जान बच गई।
बिल्ली ने भी पी लिया दूध, मौत
लता ने अभिषेक और विकास के लिए दूध बचाकर रखा हुआ था। तभी उनकी तबियत खराब होने लगी। इसी दौरान एक बिल्ली ने आकर पतीले में बचा हुआ दूध पीना शुरू कर दिया। दूध पीते ही बिल्ली तड़पने लगी और कुछ ही देर में तड़पकर बिल्ली की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें