फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रबंध समितियों पर शिक्षकों के उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ की मंगलवार को हुई बैठक में प्रबंध समितियों पर शिक्षकों के उत्पीड़न का आरोप लगाया गया। शिक्षकों ने नाराजगी जताते हुए मनमानी के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी। साथ ही संगठन के प्रांतीय संयुक्त सचिव मंसूर अहमद की बहाली की मांग की।
विज्ञापन

प्रांतीय संयुक्त सचिव मंसूर अहमद और मंडलाध्यक्ष संदीप कुमार सैनी ने प्रबंध समितियों पर शिक्षकों के उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। साथ ही वित्त एवं लेखाधिकारी पारसनाथ पर भी स्थानांतरण के बावजूद कुर्सी पर जमे रहने का आरोप लगाया गया। जिलाध्यक्ष रमेशचंद सैनी और महामंत्री लोकेश चौधरी ने कहा कि प्रबंध तंत्र शिक्षकों के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। जिला कोषाध्यक्ष रजनीश शर्मा और रोहित रोड ने प्रबंध समितियों के द्वारा की जा रही शिक्षकों के निलंबन की कार्रवाई को नियम विरुद्घ करार दिया। एरियर को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में शिवचरण शर्मा, आदित्य चौधरी, अखिलेश कुमार शर्मा, राजपाल सिंह, कृष्णपाल, विनोद काम्बोज, प्रमोद त्यागी, रामभज शर्मा, अमित यादव, विक्रम सैनी, विनोद धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें