सहारनपुर। रोटरी क्लब सहारनपुर मिड टाउन टीम के सदस्यों ने प्रभु जी की रसोई में गरीब लोगों को खाना खिलाकर नए वर्ष की शुरूआत की। अध्यक्ष सुनील मखीजा ने कहा कि भविष्य में समाजसेवा के विभिन्न कार्य किए जाएंगे।
रोटरी क्लब सहारनपुर मिड टाउन की नई टीम का अध्यक्ष सुनील मखीजा, सचिव सुनील सूरी, कोषाध्यक्ष ललित शर्मा को बनाया गया है। नई टीम के सदस्यों ने सोमवार को गांधी पार्क स्थित प्रभुजी की रसोई में गरीब और बेसहारा लोगों को खाना खिलाकर क्लब के नए वर्ष की शुरूआत की। सचिव सुनील सूरी ने कहा कि क्लब द्वारा भविष्य में रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। इसके अलावा समाजहित में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। पूर्व अध्यक्ष प्रेम गोयल, नवनीत सिंह बग्गा, मोंटी, बलजीत सिंह, हरमिंदर सिंह, नरेंद्र खरबंदा मौजूद रहे।