फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन, एक माह की अवधि और बढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद को खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) बनाने की समय सीमा अब 30 जून से बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी गई है। इस मिशन को पूरा करने में अधिकारियों के हाथ-पांव फूल रहे हैं। शासन के निर्देश हैं कि जल्द से जल्द जिले को खुले में शौच से मुक्त कराया जाए।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद की 887 ग्राम पंचायतों को खुले में शौच से मुक्त किया जाना है। प्रशासन का दावा है कि 703 ग्राम पंचायतों को ओडीएफ बना दिया गया है। बाकी बची 184 ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। प्रशासन ने 30 जून तक जिले को ओडीएफ घोषित करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन पिछले दिनों हुई ग्राम पंचायत सचिवों की हड़ताल और खनन सामग्री ना मिलने की वजह से शौचालय निर्माण कार्य की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। इसी को देखते हुए जिले को ओडीएफ करने की तिथि 30 जून से बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी गई है।
अब होना है 60 हजार शौचालयों का निर्माण
सहारनपुर। स्वच्छ भारत मिशन योजना में जनपद में 2.20 लाख शौचालयों का निर्माण कराया जाना था। जिला पंचायत राज विभाग का दावा है कि अब तक 1.60 लाख शौचालय बन चुके हैं। बाकी 60 हजार शौचालयों का निर्माण कार्य 31 जुलाई से पहले ही पूरा कर लिया जाएगा। जनपद के ओडीएफ होने की घोषणा दो अक्टूबर को होगी।
विज्ञापन


विभाग का लक्ष्य था कि 30 जून तक जनपद को खुले में शौच से मुक्त कर दिया जाए, लेकिन सचिवों की हड़ताल और खनन सामग्री ना मिलने की वजह से शौचालय निर्माण कार्य धीमा हो गया था। जनपद को ओडीएफ बनाने के लिए प्रशासन की ओर से अब 31 जुलाई निर्धारित की गई।
विज्ञापन

- सतीश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें