फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएससी और बीकॉम के लिए पंजीकरण पांच जून तक

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएससी और बीकॉम के लिए पंजीकरण पांच जून तक
विज्ञापन

सहारनपुर। जेवी जैन कालेज में स्ववित्त पोषित योजना के तहत संचालित बीएससी (कंप्यूटर साइंस), बीएससी (गृह विज्ञान), बीएससी (पीसीएम) और बीकॉम में दाखिले के लिए पंजीकरण पांच जून तक होंगे। अभी केवल अल्पसंख्यक कोटे के अभ्यर्थी ही पंजीकरण कर सकेंगे। पंजीकरण कालेज की वेबसाइट पर होंगे।
विज्ञापन

आनलाइन पंजीकरण के लिए 250 रुपये शुल्क आनलाइन ही जमा कराना होगा। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. पीके वार्ष्णेय ने बताया कि पंजीकरण कराने का अर्थ दाखिले की गारंटी नहीं है। दाखिला तभी मिलेगा, जब अभ्यर्थी दाखिले की अर्हता पूरी करेगा और कालेज उसके दाखिले को स्वीकृति देगा। साथ ही दाखिला न होने की स्थिति में पंजीकरण शुल्क के रूप में लिए गए 250 रुपये भी वापस नहीं होंगे। दाखिले से संबंधित तमाम जानकारी कालेज की वेबसाइट जेवीजैनकॉलेज डॉट कॉम पर उपलब्ध हैं। जैन धर्म के अभ्यर्थियों को पहले नंबर पर रखा गया है। उनके बाद कालेज के वर्तमान नियमित कर्मचारी, शिक्षणेत्तर कर्मचारी के वार्ड, भारतीय सैनिक और अर्द्घ सैनिक बल के वार्ड, शारीरिक रूप से दिव्यांग और महिला अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें