नकुड़ (सहारनपुर)। राजपूत समाज ने एक साल पहले तीन युवकों पर लगी रासुका हटाने की मांग को लेकर उप चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया।
सोमवार को गांव में टाबर में गांव कुंडी, रायपुर, ढिक्का, कुतुबपुर, नसरूल्लागढ़, काजीबांस, लतीफपुर, रेतगढ़, मंधौर और अपलाना आदि ग्रामों के राजपूत समाज के लोगों की पंचायत हुई। सोनू, राजू और सुधीर के परिजनों ने आप बीती सुनाई। उनकी अपील पर समाज के लोगों ने कहा कि तीनों युवकों से रासुका हटाई जाए। भीम आर्मी संगठन पर बैन लगाया जाए। पुलिस अधिकारियों की कार्यप्रणाली को पक्षपातपूर्ण बताते हुए निंदा की। रासुका ना हटाए जाने के विरोध में कैराना लोकसभा के उपचुनाव के बहिष्कार का एलान किया। राजेंद्र चौहान, प्रेम सिंह पुंडीर, सहदेव पुंडीर, कुलदीप चौहान, राजबीर सिंह, राकेश चौहान, राजेंद्र राणा, अजय राणा, आशु राणा, अंकित राणा, सुभाष राणा, कमल प्रधान, लाखन सिंह, सोनू राणा, सचिन, राजपाल, योगेश मौजूद रहे।