फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम आर्मी ने किया मेरठ में पकड़े गए बदला गैंग से किर्ना

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मेरठ में पकड़े गए बदला गैंग से भीम आर्मी ने किनारा कर लिया है। भीम आर्मी ने कहा है कि संविधान के तहत कानून के दायरे में रहकर चलने वालों के साथ भीम आर्मी है। असामाजिक तत्वों एवं कानून तोड़ने वालों का भीम आर्मी विरोध करती है। चाहे वह भीम आर्मी का ही कोई सदस्य क्यों न हो।
विज्ञापन

भीम आर्मी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मंजीत सिंह ने कहा है कि भीम आर्मी सामाजिक संगठन है। समाज के हित के लिए संविधान के तहत कानून के दायरे में रहते हुए आवाज उठाती है। संविधान का उल्लंघन करने वालों एवं कानून तोड़ने वालों का भीम आर्मी विरोध करती है। उन्होंने कहा कि सचिन वालिया की मौत के मामले में मेरठ में पकड़े गए बदला गैंग के लोगों से भीम आर्मी का कोई लेना-देना नहीं है। भीम आर्मी हिंसा फैलाने वाले का विरोध करती है। चाहे वह भीम आर्मी का ही कोई सदस्य क्यों न हो। सचिन वालिया की मौत का पुलिस सही खुलासा करे। तथ्यों के साथ असली व्यक्ति को पकड़े। भीम आर्मी उसका कोई विरोध नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि भीम आर्मी जिलाध्यक्ष कमल सिंह वालिया के भाई सचिन वालिया की मौत के मामले को लेकर लगातार पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात की जा रही है। जिसमें यही मांग की जा रही है कि इस घटना की पूरी जांच हो और हत्या में दोषी चाहे जो हो उसको सजा जरूर मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भ्रामक बातें एवं अफवाह फैला कर भीम आर्मी को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसी अफवाहों से माहौल खराब हो सकता है।
सभी ग्रुपों पर भेजा मैसेज
भीम आर्मी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मंजीत सिंह नौटियाल ने भीम आर्मी से संबंधित सभी व्हाट्सएप ग्रुपों पर बदला गैंग से भीम आर्मी का कोई संबंध न होने का मैसेज भी जारी किया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने लोगों से भीम आर्मी के पदाधिकारियों के निर्णय के अनुसार कार्य करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें