ईवीएम एवं वीपी पैट का प्रदर्शन आज
सहारनपुर। जिला मजिस्ट्रेट पीके पांडेय नेे कहा कि कैराना लोकसभा उपचुनाव में मतदान के लिए सभी पोलिंग स्टेशनों पर ईवीएम और वीवी पैट का प्रयोग किया जाएगा। जिले की गंगोह एवं नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के सभी पोलिंग स्टेशनों में प्रयोग होने वाली ईवीएम एवं वीवीपैट का शुक्रवार को सार्वजनिक प्रदर्शन कर जानकारी दी जाएगी। जिलाधिकारी ने आह्वान किया कि शुक्रवार को अपराह्न 3 से राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि और 3:30 बजे से मीडिया प्रतिनिधि ईवीएम और वीवीपैट की जानकारी ले सकते हैं। ब्यूरो