देवबंद। तनावमुक्त होकर जीवन में खुशहाली लाने तथा शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आनंद एजूकेशन एंड वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से नि:शुल्क योग शिविर का आयोजन 13 मई से किया जाएगा। जिसमें खास तरह का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
आनंद एजूकेशन एंड वेलफेयर ट्रस्ट के योगार्थी संदीप कुमार ने बताया कि शिक्षित विद्यार्थियों, अध्यापकों और व्यावसायिकों के लिए जो अपने मानवीय व्यवहार को शत प्रतिशत बदलकर अपने व्यवसाय को बढ़ाना चाहते हैं और तनावमुक्त होकर सुंदर जीवन जीना चाहते हैं। ऐसे लोगों के लिए संस्था की ओर से 13 मई से मोहल्ला किला स्थित पुरानी एसबीआई बिल्डिंग में योग और विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन दो घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा।