बेहट (सहारनपुर)। कम्बोहमजरा स्थित बीएस जूनियर हाईस्कूल में बुधवार को छात्रों ने घर में बेकार पड़ी वस्तुओं को इकट्ठा कर उनसे सुंदर एवं आकर्षक कलाकृतियां बनाई। बच्चों द्वारा तैयार कलाकृतियों को देखकर हर किसी ने उनके कलात्मक हुनर की प्रशंसा की।
इस मौके प्रबंधक नरेंद्र काम्बोज ने कहा कि संसार में बेकार कुछ नहीं होता। सभी वस्तुओं को संवारा और सजाया जा सकता है, बशर्ते हम प्रयास करें। उन्होंने छात्र/छात्राओं को उनकी कलाकृतियों का अवलोकन करते हुए इसी तरह से आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी। बच्चों द्वारा प्रतियोगिता में घर में बेकार पड़े कपड़े, गत्ते, निमंत्रण पत्र, प्लास्टिक का सामान इकट्ठा कर स्कूल लेकर आए थे और यहां अपने कलात्मक हुनर से इस सामान को संजोकर मन लुभावनी कलाकृतियां बनाई। बच्चों द्वारा प्रदर्शित कलाकृतियां सभी के आकर्षण का केंद्र बनी। इस अवसर पर हार्दिक काम्बोज, शगुन पंवार, रिया, गरिमा, तनु, दीपा, शिवम कुमार, गोरिश काम्बोज, विपिन कुमार, वंशिका कश्यप, शिवम, आरजू, रवि शर्मा के द्वारा बेहतर कला को प्रदर्शित किया गया।