बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर पेलियो के पास शाम के वक्त एक हेलीकाप्टर के क्रैश होने की खबर से पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन में मौके पर पुलिस भेजी गई, लेकिन घंटों की तलाश के बाद भी हेलीकाप्टर नहीं मिल सका।
सोमवार की शाम पांच बजे बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के शिवालिक जंगल से सटे गांव फतेहपुर पेलियो के पास एक हेलीकाप्टर ने लैंडिंग का प्रयास किया, लेकिन वह पायलट सफल नहीं हो सका। इस पर पायलट देहरादून की तरफ हेलीकाप्टर को उड़ा ले गया। इसके बाद हेलीकाप्टर गिरने की अफवाह फैल गई। किसी ने थाने पर फोन कर दिया। आनन फानन में वहां से पुलिस मौके लिए रवाना की गई, लेकिन मौके पर जाने के बाद स्थिति का पता चलने पर राहत की सांस ली। एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने बताया कि पुलिस को हेलीकाप्टर क्रैश होने की सूचना मिली थी लेकिन मौके पर जाने के बाद ऐसा कुछ नहीं मिला।