फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों की अनदेखी से भाजपाइयों में मायूसी

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों की अनदेखी से भाजपाइयों में मायूसी
विज्ञापन

चिलकाना (सहारनपुर)। भाजपा की ओर से आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष दिनेश त्यागी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को शीघ्र आने वाले लोकसभा उपचुनाव में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया है। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याएं जिला उपाध्यक्ष के समक्ष रखीं।
बृहस्पतिवार को कस्बे के सरस्वती शिशु मंदिर में हुए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने कहा कि ज्यादातर अधिकारी उनकी अनदेखी कर रहे हैं। उनकी ओर से उठाई जा रही जनसमस्याओं को दूर नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राशन वितरण, स्वास्थ्य सेवा से लेकर अन्य मामलों में लोग परेशान हैं। राशन डीलर मनमानी कर रहे हैं। अवैध खनन किया जा रहा है। बैंकों और सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार किया जा रहा है। इस पर अंकुश लगाना जरूरी है।
विज्ञापन

बैठक में जिला उपाध्यक्ष दिनेश त्यागी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की समस्याओं को जिला तथा प्रदेश स्तर पहुंचाया जाएगा तथा समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा। कार्यकर्ताओं के सम्मान में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। टोपरी मंडल अध्यक्ष सीताराम सैनी, चौधरी देवी सिंह, राजकुमार रोहिला, वीरेंद्र कांबोज, चौधरी तेजपाल सिंह, नाथीराम कश्यप, अनिरुद्ध शर्मा, मांगेराम सैनी, अनोखे लाल, निशांक जैन, सन्नी अरोड़ा, डा. ओमप्रकाश, रवि कालड़ा, विजय सैनी, सादीराम सैनी सहित अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. हुकुम सिंह सैनी ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें