फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न के खिलाफ चुप न बैंठे महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर/रामपुर मनिहारान/अंबेहटा (सहारनपुर)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला संगठनों द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे को बुलंद किया गया। महिलाओं और युवतियों से आह्वान किया कि वे अपने उत्पीड़न के खिलाफ चुप न बैठे बल्कि मुखर होकर विरोध करें।
विज्ञापन

छुटमलपुर में शाकंभरी महिला एवं विकास संस्थान के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला परियोजना अधिकारी चंद्रशेखर ने कहा कि महिलाओं को अपने उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। बीडीओ मुजफ्फराबाद राहुल वर्मा और सीडीपीओ अनिता सोनकर ने कहा कि अभिभावकों को चाहिए कि वे अपनी बेटियों को हर सूरत में उच्च शिक्षा दिलाएं। शिव सेना सदन की अध्यक्ष डा संजय सैनी, शाकंभरी के अध्यक्ष रविंद्र सैनी, सचिव उषा देवी, मीना रानी, अनिता, रेणू, मिमलेश, अलका, गीता, बबीता, पिंकी आदि मौजूद रहे।
रामपुर मनिहारान के मोहल्ला कायस्तान में आयोजित कार्यक्रम का नगर पंचायत चेयरमैन शकुंतला देवी ने फीता काट कर उद्घाटन किया। उन्होंने कार्यक्रम में शिक्षा व समाज में जागृति लाने वाली 30 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। ग्रामीण क्षेत्र की ग्राम प्रधान सुनीता देवी, बुढ्ढाखेड़ा की ग्राम प्रधान पूनम देवी, ग्राम पंचायत सदस्य संगीता शर्मा, संतोष गर्ग, कुसुम देवी, गुलफ्शा, सुल्ताना मलिक आदि रहे। वहीं महिला जागृति एवं मानव कल्याण समिति के नेतृत्व में महिलाओं ने देवबंद रोड, दिल्ली रोड पर रैली निकालकर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। रैली में राजदुलारी, अनारकली, बीना गुप्ता, बिमला, केला, सुरेशो आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

अंबेहटा के मोहल्ला गुजरान में सपना रूहेला के आवास पर कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल की अध्यक्ष ममता मित्तल व सचिव संगीता मित्तल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ममता मित्तल ने कहा कि आज समाज के हर क्षेत्र में महिलाएं अहम भूमिका निभा रही हैं। इसलिए जरूरी है कि महिलाएं ज्यादा से ज्यादा शिक्षित हों। पूनम मित्तल, लता गुप्ता, सीमा जैन, सपना रूहेला, अंजू गुप्ता, शैफाली उर्फ मोना गर्ग आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें