दैनिक दिनचर्या को सरल बनाने वालों की तलाश
सहारनपुर। जिला विज्ञान क्लब सहारनपुर के जिला समन्वयक डा. संजय ने बताया कि क्लब द्वारा दैनिक दिनचर्या को सरल बनाने वाले लोगों की तलाश की जा रही है। ऐसे लोगों की प्रतिभाओं को निखारने का काम किया जाएगा। इसके तहत 10 मार्च को विकास भवन में ग्राम प्रधानों व सचिवों की गोष्ठी का आयोजन जाएगा, जिसके संरक्षक जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी होंगे। ग्राम पंचायतों में नए आविष्कार करने वाले लोगों का चयन किया जाएगा और सूची शासन को भेजी जाएगी।