फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की अनदेखी कर रही सरकार: रुद्रसैन

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की अनदेखी कर रही सरकार: रुद्रसैन
विज्ञापन

सहारनपुर। सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसैन ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। एक ओर भाजपा सरकार किसानों की आय को दोगुना करने का ढिंढोरा पीट रही है, वहीं बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराने में भी विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सपा जल्द ही विरोध प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन

रविवार को दिल्ली रोड स्थित आदर्श विहार स्थित अपने आवास पर आयोजित बैठक में सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सत्ता में आने से पहले भाजपा ने किसान हितैषी होने का दावा करते हुए कहा था कि एस स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू किया जाएगा। लेकिन सत्ता में आने के बाद भाजपा के जिम्मेदार नेता अपने वादे से मुकर गए। उन्होंने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। जो सरकार किसानों की चिंता नहीं करती वह देश का भी सर्वांगीण विकास नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों के उत्पीड़न को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। इसके खिलाफ जल्द ही विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। पुष्पेंद्र चौधरी, प्रवीण बांदूखेड़ी, ओपी भाटी, संदीप चौधरी, विक्की चौधरी, हारून चंदपुरा, बिट्टू प्रधान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें