फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढमोला नदी में अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई करें : जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी पीके पांडेय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ढमोला नदी में चिह्नित अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाए और खाली पड़ी भूमि की तारबंदी हो जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि चकहरेटी में लगभग आधा हेक्टेयर पर बने 410 मकान मालिकों को भूमि खाली करने के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी पक्के मकान बनाकर कब्जा करने वाले लोगों पर नजर रखें तथा कब्जे को मुक्त कराने के लिए ठोस कार्यवाही करें।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट सभागार में ढमोला नदी पर अवैध कब्जे को मुक्त कराये जाने की प्रगति की समीक्षा की। डीएम ने पुलिस अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे कब्जा मुक्त अभियान में अपना सहयोग सुनिश्चित करें। कब्जाधारी चाहे कितनी ऊंची पहुंच का क्यों ना हो, उसे नदी की भूमि को छोड़ना पड़ेगा। इसके लिए कार्यवाही में कोई भी कोताही ना बरती जाए। उन्होंने कहा कि खान आलमपुरा व पठानपुरा आदि में जो भूमि कब्जे से मुक्त कराई गई है, राजस्व विभाग के अधिकारी उस भूमि पर तत्काल तारबंदी करा दें। उप जिलाधिकारी सदर संगीता ने बताया कि ढमोला नदी पर 9.5 हेक्टेयर भूमि खाली पड़ी है। भूमि से नदी दूर बह रही है। उन्होंने बताया कि खान आलमपुरा व पठानपुरा आदि में अवैध कब्जों को हटा दिया गया है। जबकि चकहरेटी में आधा हेक्टेयर में लगभग 410 पक्के मकान बने हुए है। उन्होंने बताया कि इन पक्के मकानों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है। उन्होंने जिलाधिकारी को आश्वस्त किया कि अवैध कब्जेधारियों को कोई राहत नहीं दी जाएगी। डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि नदी में किसी प्रकार का कूड़ा-करकट डालने वालों के विरुद्ध भी सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार, अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार सहित सभी उप जिलाधिकारी व अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें