सहकारी समिति चुनाव में 11 सदस्य निर्वाचित
रामपुर मनिहारान। सहकारी समितियों की चुनाव प्रक्रिया में 11 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, जबकि रामपुर मनिहारान, पहांसू, घाटहेड़ा में कुल 54 पदों पर 29 जनवरी को मतदान होना है। रामपुर मनिहारान, घाटहेड़ा, पहांसू और हरपाली में सहकारी समितियों में 29 जनवरी को चुनाव होना है। चारों समितियों में 11 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित किए गए हैं। रामपुर मनिहारान में उमाही कलां से उर्मिला देवी, भांकला ओमप्रकाश, डकरावर उधल सिंह, तेलीपुरा सुशील कुमार, घसौती राकेश, घाटहेड़ा, सहकारी समिति में हलगोया अख्तरी, उमरी कलां सचिन गुर्जर, अहमदपुर बिरमपाल, पंहासू समिति में मदनुकी यशपाल निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। जबकि रामपुर समिति के गांव सांचलूू, घसौती, रामपुर, पंहासू समिति के गंाव बुढ्ढाखेड़ा, सढ़ौली हरिया, नवादा, नैनखेड़ा, जंधेड़ा, पंहासू व हरपाली में तीन गांवों में 29 जनवरी को मतदान होगा। रामपुर मनिहारान में 28 लोगाेें ने नामांकन किया, इसमें एक निरस्त हुआ, घाटहेड़ा समिति में 27 ने नामांकन व 9 ने नामांकन वापस लिया, पंहासू में 35 ने नामांकन किया और 14 ने नाम वापस लिया। मतदान निर्वाचन अधिकारी सतेंद्र कुमार, इसम सिंह, नेत्रपाल की देख रेख में होगा। उन्होंने बताया कि मतदान की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।