लखनौती। आल इंडिया अलवी वेलफेयर सोसायटी द्वारा आहूत बैठक में संगठन के महामंत्री जिंदा हसन अलवी ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों से ऊपर उठकर हमें अपने बच्चों को अच्छी तालीम देनी चाहिए और उन्हें देश सेवा के लिए प्रेरित करना चाहिए। महफूज अलवी ने कहा कि जो भी पार्टी समाज को सम्मान देने का काम करेगी उसे ही समर्थन दिया जाएगा। सुलेमान ने बिरादरी के लोगों से एकजुटता का आह्वान किया। अलीशेर, तहसीन प्रधान, नासिर अलवी, सेफुर रहमान अलवी, मो. अशरफ, यासीन अलवी, फकरू अलवी, महबूब अलवी, अनीस अलवी, अनवर अलवी, इरशाद अलवी आदि मौजूद रहे।