फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महात्मा गांधी विचार मंच

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी को पद से हटाने और हज सब्सिडी बहाल करने सहित अन्य मांगों को लेकर अखिल भारतीय महात्मा गांधी विचार मंच ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन भी भेजा गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में गांधी विचार मंच ने कहा कि वक्फ बोर्ड के चेयरमैन के मदरसों को लेकर दिए गए बयान से मुसलमानों में भारी गुस्सा है। उन्होंने कहा कि चेयरमैन का यह कहना कि मदरसों में आतंकवादी ट्रेनिंग दी जाती है, बेहद गैर जिम्मेदाराना बयान है। ज्ञापन में उन्होंने हज पर दी जाने वाली सब्सिडी को बहाल करने और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने सहित अन्य मांग की। उन्होंने तीन तलाक पीड़िताओं को सरकारी नौकरी देने और महिलाओं के तलाक के केसों का जल्द निस्तारण कराने सहित अन्य मांग की। राव असलम गांधी, हाजी पीर खालिक, डॉ. सपना ठाकुर, अनवर खान वारसी, अनीस गांधी, अब्दुल हाफिज, मुहम्मद निजाम, मुहम्मद राशिद, मुहम्मद जहांगीर, फैसल जैदी, आदिल खान, मुहम्मद तैय्यब, मुहम्मद अफजाल, डॉ. दिलशाद, मुहम्मद अकबर पप्पू, फराज अहमद, हयात गांधी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें