फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हृदय में रमण करती है राम नाम की शक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीराम कथा में महात्मा पार्वती बाई ने भगवान श्रीराम के अवतरण का प्रसंग सुनाकर श्रद्घालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला चंद्रनगर में चल रही श्रीराम कथा में पार्वती बाई ने कहा कि भगवान राम को सत्संग बहुत प्रिय था। हमारे जीवन में सत्संग का विशेष महत्व है। सत्संग का मतलब होता है सत्य का संग। अत: सबसे पहले हमें सत्य को जानना होगा कि सत्य क्या है। इस संसार में सब नश्वर है। समाप्त होने वाला है। केवल उस परम पिता परमात्मा का नाम ही सत्य है। हमें रामायण पढ़ने के साथ-साथ उसमें बताई गई बातों को भी जीवन में उतारना चाहिए। भगवान राम के पावन नाम को जानना होगा।
हमें सदगुरु की शरण में जाकर उसे जानना होगा। महात्मा करूणा बाई ने कहा कि राम केवल एक नाम नहीं है, जो कि राजा दशरथ के पुत्र थे। राम एक शक्ति है, जो सबके अंदर रमण करती है। इस मौके पर कमल गुप्ता, सुमन गुप्ता, नीलम तोमर, रीटा, राजकुमार, राजकुमार सहानी, चौधरी ईश्वर सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें