सहारनपुर। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने जनसंख्या नियंत्रण पर कानून बनाने की मांग की। प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। बुधवार को फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इसके पश्चात प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर जनसंख्या नियंत्रण पर कानून बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि देश में टू चाइल्ड पॉलिसी (दो ही बच्चे) लागू की जाए। लोकेश गुर्जर, हिमांशु, संदीप गुर्जर, योगेश पंवार, अमर सिंह, सुनील पंवार, पंकज राठौर, विवेक आहूजा, मेलाराम पंवार, सुखबीर सिंह पुंडीर, राजकुमार सिंह, सतपाल सिंह, कुलवंत चौधरी, हरविंद्र सिंह, विकास चौधरी मौजूद रहे।