दुुर्घटनाओं से बचाव को लगाए रिफ्लेक्टर
सहारनपुर। रोटरी क्लब सहारनपुर ग्रेटर द्वारा हकीकत नगर चौक पर सड़क दुुर्घटनाओं को रोकने के लिए 120 थ्री व्हीलर, ई-रिक्शाओं और अन्य वाहनों पर नि:शुल्क रिफ्लेक्टर लगाए। मुख्य अतिथि के रूप में सीओ ट्रैफिक राम भरत शामिल हुए। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा किया जा रहा कार्य सराहनीय है। टीएसआई तेज प्रताप सिंह, विक्रम कपूर, अजय शर्मा, संजय सिंघल, गुरजीत सिंह, अजय मिड्ढा, रूपेश कर्णवाल, राहुल शर्मा, मोहित गुप्ता, एमपी सिंह चावला, अभिषेक नोटियाल आदि मौजूद रहे।