फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमादपुर में छह माह से नहीं बंटा राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। अमादपुर गांव में उचित दर विक्रेता के चयन के बाद से राशन का वितरण नहीं किया जा सका। छह माह से राशन का वितरण न होने से ग्रामीण परेशान है। एक ग्रामीण ने इसकी शिकायत एसडीएम से की है। एसडीएम से की गई शिकायत में गांव अमादपुर निवासी इलियास पुत्र यूसुफ का कहना है, कि अगस्त 2017 में उनके गांव में उचित दर विक्रेता का चयन हुआ था, लेकिन आज तक चयनित विक्रेता द्वारा खाद्यान का उठान नहीं किया गया, जिससे ग्रामीण राशन के वितरण से वंचित है। शिकायतकर्ता ग्रामीण ने एसडीएम से विक्रेता को राशन का उठान कराकर उसका वितरण कराए जाने के लिए निर्देशित किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें