फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ फरवरी को होगा सामूहिक विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक कल्याण वर्ग और सामान्य वर्ग के गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों के सामूहिक विवाह का आयोजन जनपद में आठ फरवरी को होगा। शुक्रवार को डीएम की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी कृष्णा प्रसाद ने बताया कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना चला रही है। इसके तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक कल्याण वर्ग और सामान्य वर्ग के गरीब व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं। जनपद में सामूहिक विवाह के लिए आठ फरवरी को कैंप लगाया जाएगा। सामूहिक विवाह हेतु आयोजित कैम्प में वधू को दिए जाने वाले सामान के क्रय हेतु जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में क्रय समिति भी गठित की गयी जिसमें जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं उपायुक्त मनरेगा को सदस्य नामित किया गया है। डीएम ने विकास खंड/नगर पालिका/नगर पंचायतवार योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदन पत्रों की संबंध में जानकारी प्राप्त की। सामूहिक विवाह से पहले पांच फरवरी को पुन: समीक्षा बैठक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें