फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम न्यायालय में विधिक कार्यों से विरत रहेंगे अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़ (सहारनपुर)। अधिवक्ताओं ने एसडीएम के रवैये को अव्यवहारिक बताते हुए विरोध में पंद्रह जनवरी को एसडीएम न्यायालय में विधिक कार्यों से विरत रहने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित बार एसोसिएशन की बैठक में अधिवक्ताओं ने विचार रखते हुए कहा कि एसडीएम का रवैया अधिवक्ताओं के प्रति बेहद अव्यवहारिक है। जिससे अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि एसडीएम नकुड़ अधिवक्ताओं के प्रार्थना पत्र लेने में भी आनाकानी करते हैं। जिससे उन्हें कार्य करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसके विरोध में अधिवक्ताओं ने 15 जनवरी को एसडीएम न्यायालय में विधिक कार्यों से विरत रहने का निर्णय लिया है। जिसके संबंध में पत्राचार कर अध्यक्ष राजस्व परिषद लखनऊ, मंडलायुक्त व डीएम सहारनपुर को अवगत कराया गया है। बैठक में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक शर्मा, सचिव सुशील चौधरी, इलमचंद सैनी, संदीप जैन, उधमसिंह, गुरमेज सैनी, प्रवीण राठौर, देवेंद्र कुमार, महीपाल सिंह, रामकिशन आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें