फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांके बिहारी की देख छटा, मेरो मन हो गयो लटा फटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांके बिहारी की देख छटा, मेरो मन हो गयो लटा फटा
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। प्राचीन सिद्धपीठ श्री राधा वल्लभ मंदिर (नाभावाला) में मकर संक्रांति उत्सव में तीसरे दिन संकीर्तन मंडल द्वारा राधा रानी और भगवान कृष्ण के भजनों का गुणगान किया गया।
विज्ञापन

बांके बिहारी की देख छटा, मेरो मन हो गयो लटा फटा और मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है आदि भजनों से वातावरण कृष्णमय हो गया। तीसरे दिन ठाकुरजी को मोहन भोग और पेड़े का भोग लगाया गया। गर्म वस्त्र पहने ठाकुर जी की झांकी भक्तों के आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके पर अंजना शर्मा, शालू भाटिया, कविता कर्णवाल, कुसुम शर्मा, अंगूरी, बाला, सरोज आदि रही। उधर, मोहल्ला कायस्थवाड़ा स्थित श्री राधा वल्लभ मंदिर में खिचड़ी उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। उत्सव में श्री राधा नवरंगी लाल को प्रतिदिन खिचड़ी, मोदक, मेवा और मिष्ठान का भोग लगाया जाता है। कड़ाके की ठंड के बावजूद धर्मप्रेमी ठाकुरजी के मंगल गीत गा रहे हैं। श्रीजी के विलक्षण दर्शन कर श्रद्धालु अभिभूत हो रहे हैं। नवनीत लाल गोस्वामी ने बताया कि मकर संक्रांति के पर्व पर विशेष आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर सेवादार लालजी गोस्वामी, विनोद गोस्वामी, सुखलाल गोस्वामी, प्रदीप गोयल, रेखा गोयल, राजकुमार जाटव, सुशील गोयल, संदीप गर्ग, सतीश वर्मा, अनिल कुमार, प्रेमचंद कश्यप, मनीष सिंघल, सतीश गिरधर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें