सहारनपुर। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की महामंत्री पूनम शर्मा ने जारी किए बयान में कहा हाईकमान के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष सुलेलता पंवार द्वारा बनाई गई नगर एवं ब्लॉक कमेटी को निरस्त कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार पहले की जिला व ब्लॉक कमेटी को ही मान्य माना जाएगा। नई कार्यकारिणी का गठन जल्द संगठन की बैठक में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 17 जनवरी को एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे।