फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहमदाबाद ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर घायल, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। रेलवे स्टेशन के समीप अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर घायल हो गया। जिसे जीआरपी पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे नाजुक हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जौनपुर जिले के गांव बदलापुर निवासी आलोक कुमार पुत्र रामनगीना बृहस्पतिवार को अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन से सहारनपुर जा रहा था। सुबह करीब 10.15 बजे जैसे ही ट्रेन देवबंद रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज के बाद सहारनपुर के लिए रवाना हुई तो रणखंडी रेलवे फाटक के समीप ट्रेन की खिड़की पर खड़ा आलोक कुमार संतुलन बिगड़ने के कारण नीचे गिर पड़ा। सिर में चोट लगने से वह गंभीर घायल हो गया। सूचना मिलते ही स्टेशन पर तैनात जीआरपी के जवान घटनास्थल पर पहुंचे तथा गंभीर घायल आलोक कुमार को उपचार के लिए सरकारी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जेब से मिलने कागजों से उसकी पहचान हुई। चिकित्सकों ने बताया कि आलोक के सिर में गहरी चोट लगी है जिस कारण उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। कोतवाल पंकज त्यागी ने बताया कि रेलवे स्टेशन की परिधि में होने वाली घटनाएं जीआरपी के अधीन आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें