200 मीटर दौड़ में सोनम व महावीर अव्वल
देवबंद (सहारनपुर)। सिद्धार्थ महाविद्यालय आखलोर खेड़ी में क्रीड़ा प्रतियोगिता में शुक्रवार को स्पून रेस, 200 मीटर दौड़ और भाला फेंक आदि खेलों में छात्र-छात्राओं ने उम्दा प्रदर्शन किया।
स्पून रेस के बालिका वर्ग में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा मीनापाल प्रथम, प्रियंका द्वितीय व बीएससी प्रथम वर्ष की आरजू गौतम तृतीय स्थान पर रही। बालिकाओं की 200 मीटर दौड़ में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा सोनम प्रथम, बीएससी प्रथम वर्ष की संगीता द्वितीय व इसी कक्षा की पूजा तृतीय स्थान पर रही। बालकों की 200 मीटर दौड़ में बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र महावीर प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष का नदीम द्वितीय और बीएससी प्रथम वर्ष का दीपक तृतीय स्थान पर रहे। भाला फेंक बालिका वर्ग में पूजा शर्मा प्रथम, अनु द्वितीय व सुधा तृतीय जबकि बालक वर्ग में शुभम सैनी प्रथम, प्रवीण द्वितीय व सुमित सैनी तृतीय स्थान पर रहे। प्राचार्य डा. केपी सिंह व उप प्राचार्य डा. प्रदीप कुमार ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर डा. बलजोर सिंह, शिवकुमार, संजय, गौरव, डिंपल, सोनिका, सविता, पूजा, वैशाली, सोनिया त्यागी, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।