सहारनपुर। बसपा ने नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से ठीक पहले सहारनपुर नगर निगम के अपने मेयर प्रत्याशी को बदल दिया है। शाजान मसूद की पत्नी खदीजा का टिकट काट कर मीट कारोबारी मोहम्मद फजलुर्रहमान को मेयर का प्रत्याशी घोषित किया गया है।
बहुजन समाज पार्टी ने सहारनपुर में पहली बार होने जा रहे नगर निगम के मेयर के चुनाव के लिए शाजान मसूद की पत्नी खदीजा को टिकट दे दिया था। जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद ने बताया कि सहारनपुर मेयर पद के उम्मीदवार के लिए हाजी मोहम्मद फजलुर्रहमान की घोषणा की गई है। नगर पालिका नकुड़ के अध्यक्ष पद के लिए शहनवाज खान को उम्मीदवार बनाया गया है। नगर पंचायत बेहट के अध्यक्ष पद के लिए अब्दुल मलिक को, अंबेहटा चेयरमैन के लिए रानी सैनी को, नानौता नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नसीम फातमा को तथा चिलकाना के नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मो. अकबर कुरैशी को प्रत्याशी घोषित किया गया है।