फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउट रैली में दिखी देशभक्ति की झलक

विज्ञापन
विज्ञापन
स्काउट रैली में दिखी देशभक्ति की झलक
विज्ञापन

बड़गांव (सहारनपुर)। कस्बे के आदर्श इंटर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय जनपदीय स्काउट एवं गाइड रैली के दूसरे शुक्रवार को प्राथमिक चिकित्सा, साहसिक क्रियाकलाप, मीनार, झंडी वार्ता का प्रदर्शन हुआ। वहीं स्काउट एवं गाइड देशभक्ति से ओतप्रोत दिखे। कॉलेज प्रधानाचार्य अजब सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। करीब 41 विद्यालयों के स्काउट एवं गाइड ने झांकियों के माध्यम से देश की संस्कृति को बड़े ही सुंदर ढंग से प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बालियान एवं सतीश कौशिक का स्काउट एवं गाइड ने कैंप फायर पर सलामी दी। इसमें सतीश कौशिक, राजपाल सिंह, राजकुमार शर्मा, अंकित शर्मा, दिनेश, रजिकांत, अमर शर्मा, इंदू बाला, अनिल भारद्वाज, दीपमाला चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें