फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिलकाना में फांसी पर लटका युवक, नानौता में किशोर ने जहर खाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के उसे सुपुर्दे खाक कर दिया।
विज्ञापन

चिलकाना के मोहल्ला मजहर हसन निवासी अहकाम उर्फ सामू (30) पुत्र यामीन की पत्नी अपने मायके गई हुई थी। घर में अहकाम अकेला था। परिजनों के अनुसार बुधवार देर रात किसी समय अहकाम घर से निकला और पास में अमरूद के बाग में चला गया। यहां अहकाम ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। बृहस्पतिवार सुबह लोगों ने अहकाम को बाग में फंदे से लटके देख तो कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे परिजन अहकाम के शव को घर ले आए तथा बिना किसी कानूनी कार्रवाई के उसे सुपुर्दे खाक कर दिय। परिजनों का कहना था कि अहकाम परिवार के साथ अलग रहता था। वह आर्थिक तंगी से जूझने के कारण मानसिक तनाव में जी रहा था। एक सप्ताह पहले ही उसकी पत्नी अपने मायके बिहार गई थी। थानाध्यक्ष नीरज सिंह ने किसी भी घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन

युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत
नानौता। गांव याहियापुर निवासी 15 वर्षीय अर्जुन पुत्र बद्रीनाथ ने बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर पर ही जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन किशोर को नगर के सीएचसी पर ले गए, जहां हालत गंभीर होने के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। किशोर की मौत से जहां परिवार में कोहराम मच गया वहीं गांव में शोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें