सहारनपुर। वैश्य महा सम्मेलन में शिरकत करने से पूर्व उत्तराखंड विधानसभा के सभापति प्रेमचंद्र अग्रवाल का तोता चौक स्थित वैश्य अग्रवाल सभा के कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर सभा के अध्यक्ष सर्वेश मित्तल, रघुनाथ बंसल अनुपम गुप्ता, वरुण गुप्ता, वीरेंद्र गोयल, आशु अग्रवाल व दीपक गुप्ता भैया ने सभापति का माल्यार्पण किया। दीपक गुप्ता ने बताया कि उनके एक अनुरोध पर सभापति उनके कार्यालय पर सादगी के साथ पहुंचे।