फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिजनक बीज से तैयार होंगी आधार पौधशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शरद कालीन गन्ना बुवाई शुरू हो गई है। इसके लिए जिले को 1215 क्विंटल अभिजनक गन्ना बीज का आवंटन किया गया है। इस बीज से प्रगतिशील किसानों के यहां आधार पौधशाला तैयार कराई जाएंगी। बीज वितरण करने पर पौधशाला धारक किसान को 50 रुपये प्रति क्विंटल अनुदान भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

असौजी गन्ना बुवाई के लिए जनपद के किसानों को 1215 क्विंटल गन्ने का अभिजनक बीज उपलब्ध कराया जाएगा। इसमेें शीघ्र और मध्य देर से पकने वाली प्रजातियां शामिल हैं। इसमें अगेती प्रजातियों में कोशा 238, कोशा 03234 और मध्य देर से पकने वाली प्रजातियों में कोशा 05011 और कोशा 8279 प्रजाति शामिल हैं। जिला गन्ना अधिकारी डॉ. आरडी द्विवेदी ने बताया कि किसानों के लिए अभिजनक बीज को गन्ना शोध केंद्र से मंगाया गया है। इसका उद्देश्य जिले के किसानों को गन्ने का उन्नत शील बीज उपलब्ध कराना है। इसमें एक किसान को केवल 25 क्विंटल गन्ना बीज ही उपलब्ध कराया जाएगा। पौधशाला धारक किसान द्वारा बीज वितरण किए जाने पर 50 रुपये प्रति क्विंटल अनुदान दिए जाएगा। इससे जिले में अच्छे और उच्च गुणवत्ता युक्त गन्ना बीज किसानों को उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें