फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बि चलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा-गंदेवड़ तक बस चलाने की मांग
विज्ञापन


चिलकाना। यमुना खादर कल्याण समिति ने प्रदेश के परिवहन मंत्री से सहारनपुर से सरसावा-गंदेवड तक रोडवेज बस चलाने की मांग की है। समिति के अध्यक्ष ओमी पंवार और सचिव सुमेर चंद कपिल ने परिवहन मंत्री को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि सहारनपुर-चिलकाना मार्ग पर पूर्वी यमुना नहर का पुल दो वर्षों से बंद है। इसके अलावा गांव धौलाहेडी के पास मसखरा नदी का पुल भी क्षतिग्रस्त होने के कारण चार वर्ष से बंद है। इस कारण दोनों स्थानों पर आवागमन के साधन बंद है। सहारनपुर जाने वाली बसें नहर तक ही जा पा रही हैं। बसें न चलने से हजारों दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परिवहन विभाग की मिलीभगत से इस मार्ग पर डग्गामार वाहनों का प्रयोग बहुतायत में हो रहा है।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री से मांग की गई कि यात्रियों की समस्या को देखते हुए सहारनपुर से सरसावा चिलकाना होते हुए गंदेवड़ तक रोडवेज बसें चलवाई जाएं। इससे क्षेत्र के गांवों के यात्रियों को बड़ा लाभ होगा। पत्र भेजने वालों में चौधरी मारुफ, चौधरी देवी सिंह, धीर सिंह सैनी, पूर्व प्रधान रमेश चंद आदि प्रमुख है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें